रायगढ़ में औद्योगिक प्लांट की सुरक्षा में सेंध! क्रेन से 45 हजार की कॉपर ट्यूब पार, फिर कबाड़ियों के हाथों हुआ सौदा; नित्यानंद, पतालू और लक्ष्मी प्रसाद गिरफ्तार...
प्लांट का पूर्व क्रेन ऑपरेटर ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड, दीवार के बाहर फेंका माल और अगले दिन आरी से काटकर किया गायब!... चोरी की संपत्ति को ठिकाने लगाने ऑटो बना जरिया, कबाड़ी तक पहुंचा चोरी का माल; पूंजीपथरा पुलिस ने 15 किलो कॉपर ट्यूब की बरामद... रायगढ़। औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर कीमती धातु पर हाथ साफ करने और फिर चोरी के माल को कबाड़ियों के जरिए बाजार में खपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के वेजरॉन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में हुई कॉपर ट्यूब चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस प्लांट में आरोपी पहले क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम कर चुका था, उसी क्रेन का इस्तेमाल कर उसने करीब 20 किलोग्राम कॉपर ट्यूब चोरी कर ली। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने माल को प्लांट की पिछली दीवार के बाहर फेंका, अगले दिन आरी से काटकर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा और अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर धीरे-धीरे बेचने लगा। इस पूरे खेल में ऑटो चालक ने माल को खरीदार तक पहुंचाने में सहयोग किया, जबकि एक कबाड़ी ...