महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ और मासूम बच्ची के साथ लैंगिक अपराध! कोरबा पुलिस का दोहरा प्रहार, अश्थेश्वर रात्रे और संतोष दास महंत गिरफ्तार...
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील संदेश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; दूसरे मामले में 9 वर्षीय बच्ची से लैंगिक अपराध के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए। कोरबा। महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, सोशल मीडिया को प्रताड़ना का हथियार बनाने और मासूम बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिले में सामने आए दो अलग-अलग गंभीर आपराधिक मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एक मामले में महिला और उसके परिजनों को व्हाट्सएप तथा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से अश्लील संदेश और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वहीं, दूसरे मामले में महज 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ लैंगिक अपराध की शिकायत पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों कार्रवाइयों ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 1. अश्थेश्वर रात्रे पर सोशल मीडिया ...