संदेश

सक्ती लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सक्ती में पुलिस की दबिश के बाद युवक की मौत से मचा हड़कंप! महेश राम केंवट का तालाब में मिला शव, प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित; परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम...

चित्र
सक्ती। जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस की कार्रवाई अब गंभीर विवादों में घिर गई है। हसौद थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद एक युवक के तालाब में लापता होने और फिर उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक एवं हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू को निलंबित कर दिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जिम्मेदारी डभरा एसडीओपी को सौंपी गई है। आधी रात जुआ फड़ पर दबिश, पुलिस को देखकर तालाब में कूदा युवक - प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात जुआ खेले जाने की सूचना पर हसौद पुलिस ने गांव में दबिश दी थी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीण महेश राम केंवट ने कथित तौर पर पुलिस को देखकर पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी। इसके बाद वह लापता हो गया। घटना के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन तत्काल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंततः म...
RM24 NEWS – स्वागत है