आचार संहिता

RM24 NEWS स्वतंत्र, निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि समाचारों का प्रकाशन सत्यता, निष्पक्षता, गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

हमारी पत्रकारिता के प्रमुख सिद्धांत

  1. तथ्यात्मकता: समाचार प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और सूचनाओं की जाँच को प्राथमिकता दी जाएगी।
  2. निष्पक्षता: किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन के संबंध में समाचार प्रस्तुत करते समय निष्पक्षता बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
  3. पक्ष रखने का अवसर: आरोपों या विवादों से संबंधित समाचारों में संबंधित पक्ष का पक्ष जानने का प्रयास किया जाएगा।
  4. गरिमा और सम्मान: किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, निजता और मानवीय गरिमा का सम्मान किया जाएगा।
  5. भ्रामक सामग्री से परहेज: अपुष्ट जानकारी, भ्रामक शीर्षक और गलत तथ्यों को समाचार के रूप में प्रस्तुत करने से बचा जाएगा।
  6. सुधार की जिम्मेदारी: प्रकाशित सामग्री में त्रुटि पाए जाने पर उचित जाँच के बाद आवश्यक सुधार किया जाएगा।
  7. जनहित सर्वोपरि: समाचारों में जनहित, सामाजिक सद्भाव और सार्वजनिक जवाबदेही को महत्व दिया जाएगा।
  8. पारदर्शिता: पाठकों की शिकायतों और सुझावों पर उचित ध्यान दिया जाएगा।

Popular posts from this blog

₹5 हजार का इनाम घोषित! खरसिया में मारपीट और चाकूबाजी का फरार आरोपी फैज खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर, रायगढ़ एसएसपी ने जारी की उद्घोषणा...

RM24 NEWS – स्वागत है