खरसिया बस स्टैंड के पास युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस की तलाश तेज | आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को मिलेगा ₹5,000 का नकद पुरस्कार | सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी पूरी तरह गोपनीय रायगढ़, 24 नवंबर 2026। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की तलाश में रायगढ़ पुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी की धरपकड़ के लिए अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने ₹5,000 के नकद इनाम की उद्घोषणा जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। खास बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार - प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना को लेकर थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026 ...