ऑपरेशन प्रहार : रायगढ़ में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 28 टन लोहे के कबाड़ से लदा ट्रक जब्त...
लाखा केलो डेम के पास कोतवाली पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; करीब 9 लाख रुपये का कबाड़ जब्त, राजस्थान निवासी चालक पर वैधानिक कार्रवाई... रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार और उसके परिवहन पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 टन लोहे के कबाड़ से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक सहित कबाड़ को जब्त कर राजस्थान निवासी चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल, तिरपाल हटाते ही सामने आया कबाड़ का जखीरा - पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में संदिग्ध रूप से कबाड़ लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल लाखा केलो डेम के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक RJ 02 GB 1654 को रोक लिया। वाहन की जांच के दौरान चालक ने अपनी पहचान अब्दुल वहाब ...